फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   After two months, the roadways bus went bad after going to Barakot

दो माह बाद चली रोडवेज की बस बाराकोट जाकर हुई खराब

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
After two months, the roadways bus went bad after going to Barakot
पिथौरागढ़। कोरोना के कारण लंबे समय से बंद पड़ी लंबी दूरी की बस सेवा सोमवार से शुरू हुई। पिथौरागढ़ से देहरादून के लिए रवाना हुई बस महज दो घंटे चलने के बाद अचानक रुक गई। चालक ने किसी तरह जुगाड़ कर बस को लोहाघाट डिपो कार्यालय तक पहुंचाया। जहां पर उसे ठीक किया गया। इस दौरान यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कोरोना के कारण लंबी दूरी की बसें बंद हैं। सोमवार को देहरादून के लिए बस का संचालन शुरू हुआ। सुबह 10बजे चलने वाली बस पूरे 34 यात्रियों को लेकर देहरादून के लिए निकली। लेकिन 40 किमी दूरी पर बस एक बजे करीब बाराकोट के बाद तकनीकी खराबी के कारण रुक गई। जिसके बाद यात्री बेहद परेशान हो गए। इसके बाद चालक राजेश शर्मा ने खराब को किसी तरह ठीक कर धीरे-धीरे चलाकर लोहाघाट वर्कशॉप पहुंचाया। लोहाघाट वर्कशॉप पहुंचाने के बाद तकनीकी खराबी को ठीक किया। जिसके बाद चार बजे बस देहरादून के लिए रवाना हुई। यात्रियों ने कहा कि रोडवेज को बसों के संचालन से पहले बसों की जांच की जानी चाहिए।
विज्ञापन

12 बसों का हुआ संचालन
पिथौरागढ़। सोमवार को पिथौरागढ़ से विभिन्न स्थानों के लिए 12 बसों का संचालन हुआ। एआरएम आरके आर्या ने बताया टनकपुर के लिए छह, हल्द्वानी के लिए तीन, धारचूला-झूलाघाट के लिए एक-एक बस का संचालन हुआ। जबकि एक बस देहरादून के लिए गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed