{"_id":"61ddd0f85ad7d62c7e21d659","slug":"after-the-snowfall-in-munsiyari-the-happiness-returned-in-the-faces-of-the-people-pithoragarh-news-hld450673589","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनस्यारी में बर्फबारी के बाद धूप खिली लोगों के चेहरों में लौटी खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनस्यारी में बर्फबारी के बाद धूप खिली लोगों के चेहरों में लौटी खुशी
विज्ञापन
थल-मुनस्यारी सड़क से बर्फ हटाती जेसीबी मशीन।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी(पिथौरागढ़)। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लगातार हिमपात हो रहा है। निचले क्षेत्रों में धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली है। धूप खिलने के बाद पर्यटकों ने बर्फबारी का आनंद उठाया। भारी बर्फबारी के कारण थल-मुनस्यारी सड़क 13 घंटे से अधिक समय तक बंद रही। इस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भारी बर्फबारी के कारण मुनस्यारी-मिलम सड़क का काम बंद हो गया है।
मुनस्यारी बाजार में दो इंच बर्फबारी हुई। नया बस्ती में छह इंच, ईको पार्क में डेढ़ फुट, बेटुलीधार और कालामुनी में दो फुट, खलिया में ढाई फुट, मिलम में चार फुट और लास्पा में 3.5 फुट बर्फबारी हो रही है। भारी बर्फबारी के बाद धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली है। बर्फबारी के बाद धूप खिलने के बाद भी मुनस्यारी का न्यूनतम तापमान माइनस दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान सात डिग्री रहा। लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े, अलाव का सहारा ले रहे हैं। बर्फबारी के बाद मुनस्यारी के बेटुलीधार में पर्यटकों ने मस्ती की। भारी बर्फबारी के बाद थल मुनस्यारी सड़क 13 घंटे बंद रही। लोनिवि ने स्नो कटर, जेसीबी की मदद से करीब 2.30 बजे खोल पाई। इधर जिला मुख्यालय से लगे प्रसिद्ध ध्वज मंदिर में भी बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के बाद निचले क्षेत्रों में तापमान गिर गया है।
मुनस्यारी में बिजली के गुल रहने से लोग परेशान
मुनस्यारी(पिथौरागढ़)। रविवार देर रात बर्फबारी के बाद मुनस्यारी 10 घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रही। ठंड में बिजली के गुल रहने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि बर्फबारी के दौरान बिजली नहीं होने से लोग ठंड में हीटर का इस्तेमाल नहीं कर पाए।
विज्ञापन
दारमा, व्यास और चौदास वैली में धूप खिली
धारचूला(पिथौरागढ़)। दारमा, व्यास और चौदास वैली में भारी बर्फबारी के बाद धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली। बीआरओ ने भारी बर्फबारी के कारण बंद सड़क को खोलने का काम तेज कर दिया है। बर्फबारी के बाद धूप खिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने भी राहत की सांस ली है।