फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   After the lock-down, the elderly are not getting treatment in rural areas

लाक डाउन के बाद ग्रामीणों क्षेत्रों में बुजुर्गों को नहीं मिल पा रहा है उपचार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 03:57 PM IST
विज्ञापन
After the lock-down, the elderly are not getting treatment in rural areas
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बाद सरकार ने संक्रमण रोकने के लिए लाक डाउन किया है। लाक डाउन के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले बुजुर्ग उपचार नहीं करा पा रहे हैं। वो दवाइयों को लाने के लिए बाजार जाने वाले लोगों को ढूंढ रहे हैं। लेकिन लाक डाउन के कारण न वो बाज़ार जा पा रहे हैं नही दवां मंगाने के लिए लोग मिल पा रहे हैं। लाक डाउन के कारण कनालीछीना,देवलथल,बुंगाछीना, पलेटा,नैनीपातल के बुजुर्ग लोग उपचार को अस्पताल नहीं जा पा रहे हैं। सतगढ़ की 75वर्षीय तुलसी देवी,बुंगाछीना की 80वर्षीय रक्षा देवी का कहना है कि बाजार के बंद होने के कारण वह शुगर और ब्लड प्रेशर की दवा नहीं खरीद पाई हैं जिस कारण उनको परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नैनीपातल की गोविंदी देवी का कहना है कि उनके आंखों की दवा खत्म हो गई है। उन्हें दवा मंगाने के लिए कोई नहीं मिल रहा है। इसी तरह जिले के विभिन्न हिस्सों में बुजुर्ग लोग दवा नहीं खरीद पा रहे हैं इससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
--------इनसेट---------- पूर्व जिपं अध्यक्ष भंडारी ने की चिकित्सा शिविर लगाने की मांग पिथौरागढ़। पूर्व जिपं अध्यक्ष किशन भंडारी ने जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा शिविर लगाकर लोगों का उपचार करने की मांग की है। उनका कहना है कि लाक डाउन के बाद लोग दवा खरीदने बाजार नहीं आ पा रहे हैं उन्होंने शीघ्र चिकित्सा शिविर लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed