फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   After the counting of votes in Pithoragarh, there was a fight between the former District Panchayat President and BJYM District President

पिथौरागढ़ में मतगणना के बाद पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और भाजयुमों जिलाध्यक्ष के बीच मारपीट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
After the counting of votes in Pithoragarh, there was a fight between the former District Panchayat President and BJYM District President
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में मतगणना खत्म होने के बाद पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विरेंद्र बोहरा और भाजयुमो जिलाध्यक्ष शुभम चंद के बीच हाथापाई हो गई। विवाद बढ़ने पर अन्य कार्यकर्ताओं ने मामला शांत कराया। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले में दो सीटों पर मिली जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ता पिथौरागढ़ नगर में विजय जुलूस निकाल रहे थे। मतगणना स्थल से कुछ दूर जुलूस पहुंचने के बाद पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विरेंद्र बोहरा और भाजयुमो जिलाध्यक्ष शुभम चंद के बीच बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई दोनों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। भाजयुमो जिलाध्यक्ष शुभम चंद ने आरोप लगाया कि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विरेंद्र बोहरा नशे में थे। उन्होंने बोहरा पर समर्थकों संग उनके साथ हाथापाई करने का आरोप लगाया। कहा कि हाथापाई में उनके साथ रहे राहुल चंद के हाथ में फ्रैक्चर आया है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बोहरा ने भी चंद पर शराब के नशे में उनके साथ बहस और हाथापाई करने का आरोप लगाया। कहा कि हाथापाई के दौरान उनकी सोने की चेन भी गायब हो गई। पुलिस ने शुभम चंद की तहरीर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विरेंद्र बोहरा पर धारा-323/504/506 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस घायल लोगों का मेडिकल करा रही है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद धाराएं बढ़ाई-घटाई जा सकती हैं। पूर्व जिपं अध्यक्ष बोहरा की तहरीर पर शुभम चंद के खिलाफ भी धारा 506 में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

भाजयुमो जिलाध्यक्ष और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। - मोहन चंद्र पांडेय, कोतवाल पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed