फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   After five days, the body of the missing youth of Muwani was found

पांच दिन बाद मिला मुवानी के लापता युवक का शव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
After five days, the body of the missing youth of Muwani was found
थल क्षेत्र के लेकघाटी में दुर्घटनाग्रस्त कार से शव निकालती एडीआरएफ और पुलिस। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
थल/मुवानी(पिथौरागढ़)। एक दिसंबर को अपनी कार से पिथौरागढ़ के लिए रवाना हुए मुवानी के युवक की दुर्घटना में मौत हो गई। युवक का शव पांच दिन बाद लेकघाटी मंदिर के समीप गधेरे में कार के भीतर मिला। कार के भीतर फंसे शव को निकालने के लिए एसडीआरएफ के जवानों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

मुवानी निवासी भूपेंद्र सिंह ऐरी (30) पुत्र स्व. हयात सिंह ऐरी पहली दिसंबर को कार (यूके05डी1434) से एक शादी में शामिल होने पिथौरागढ़ के लिए निकला था लेकिन घर नहीं लौटा। चार दिसंबर को मृतक की पत्नी बसंती ऐरी ने थल थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। थानाध्यक्ष ने मामले की जांच करते हुए बूंगाछीना, बीसाबजेड़ और सल्मोड़ा में दुकानदारों के एक दिसंबर की सीसीटीवी फुटेजें खंगालीं। पूछताछ में कुछ लोगों ने उसे एक दिसंबर को चिड़ियाखान के समीप देखने की बात भी कही। सोमवार सुबह लोगों ने पुलिस और एनडीआरएफ की टीम को सिरौली के नाले में एक अल्टो कार के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना दी। एसडीआरएफ के प्रभारी के नेतृत्व में थल पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वाहन के अंदर मृतक भूपेंद्र का शव बुरी तरह फंसा था। एसडीआरएफ की टीम ने वाहन को काटकर कार में फंसे शव को बाहर निकाला। उसकी शिनाख्त लापता भूपेंद्र के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह 11 बजे शव का पंचायतनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय को भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल, मां भी बदहवास
मुवानी। भूपेंद्र के तीन बच्चे हैं। इनमें दो बेटी और एक बेटा है। पति की मौत के बाद पत्नी बसंती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मां भी बदहवास है। युवक बिजली सजावट और मोबाइल मरम्मत का कार्य करता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed