फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Admission will be given in 62 seats of Civil and Computer Science in Bamboo Polytechnic

Pithoragarh News: बांस पॉलिटेक्निक में सिविल और कंप्यूटर साइंस की 62 सीटों में मिलेगा दाखिला

Mon, 01 Jun 2026 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 01 Jun 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Admission will be given in 62 seats of Civil and Computer Science in Bamboo Polytechnic
पिथौरागढ़। बांस पॉलिटेक्निक कॉलेज के सिविल और कंप्यूटर साइंस ट्रेड की 62 सीटों पर विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाएगा। प्रवेश परीक्षा और फिर काउंसलिंग के बाद प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

कॉलेज में सिविल ट्रेड में 32 और कंप्यूटर साइंस ट्रेड में 30 सीटें निर्धारित हैं। पिछले वर्ष सिविल में 32 सीटों के सापेक्ष 31 सीटों पर विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। एक सीट शारीरिक रूप से कमजोर विद्यार्थी के लिए आरक्षित थी जो रिक्त रह गई। वहीं कंप्यूटर साइंस में 30 सीटों के सापेक्ष 12 सीटें ही भर पाई थीं। कॉलेज प्रबंधन को इस शिक्षा सत्र में कंप्यूटर साइंस में सभी सीटें भरने की उम्मीद है। इसके लिए कॉलेज लेटरल एंट्री के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रवेश देगा। वर्तमान में कॉलेज में 90 विद्यार्थी तकनीकी शिक्षा हासिल कर रहे हैं।
विज्ञापन

पॉलिटेक्निक कॉलेज में पिछले वर्ष सिविल और कंप्यूटर साइंस में लेटरल एंट्री के माध्यम से स्थानीय विद्यार्थियों को द्वितीय वर्ष में प्रवेश दिया गया। सिविल में 19 और कंप्यूटर साइंस में 21 सीटों के सापेक्ष 22 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया। इस शिक्षा सत्र में भी विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
प्रवेश और पार्श्व परीक्षा का परिणाम आने के बाद ही काउंसलिंग कर प्रवेश दिया जाएगा। विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने के प्रयास किए जा रहे हैं। - मदन मोहन टम्टा, प्रधानाचार्य, बांस पॉलिटेक्निक कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed