फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Admission for two to

एआईसीटीई की मान्यता दो

Wed, 15 Apr 2015 06:54 PM IST
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़ Updated Wed, 15 Apr 2015 06:54 PM IST
विज्ञापन
Admission for two to
 सीमांत इंजीनियरिंग कालेज को आल इंडिया काउंसिल आफ टेक्नीकल एजुकेशन (एआईसीटीई) की मान्यता दिलाए जाने का मुद्दा एक बार फिर से मुखर होने लगा है। पिछले साल भी इसी मुद्दे पर छात्रों ने कई दिनों तक आंदोलन किया था। हाल ही में सरकार की ओर से जारी रिपोर्ट में कहा गया था कि सीमांत इंजीनियरिंग कालेज को एआईसीटीई की मान्यता नहीं है। बुधवार को छात्रों ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक हिमांशु वर्मा, जिला संयोजक रोहित ओझा, तकनीकी सेल के जिला संयोजक अभिषेक मेहता आदि ने कहा कि सीमांत इंजीनियरिंग कालेज की स्थापना 2011 में हुई थी। तब इसे उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय का संघटक कालेज घोषित किया गया। बाद में जब छात्रों ने एआईसीटीई की मान्यता की मांग उठाई तो उनको हर बार गलत जानकारियां दी गई। हाल ही में सरकार ने जो रिपोर्ट जारी की है उसमें कहा गया है कि इस कालेज को एआईसीटीई की मान्यता ही नहीं है।
विज्ञापन

कालेज में एक हजार विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। यदि एआईसीटीई की मान्यता नहीं मिली तो इनका भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। प्रदर्शन में ललित अवस्थी, अमित जोशी, छात्रसंघ अध्यक्ष जगदीश लुंठी, विकास पुनेड़ा, जीवन पाटनी, बृजमोहन, सुनील उप्रेती, मयंक भट्ट, सूरज, सागर समेत तमाम विद्यार्थी थे। जिलाधिकारी कार्यालय के डिप्टी कलक्टर केके मिश्रा ने कहा है कि इस मामले में वस्तुस्थिति की जानकारी हासिल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed