{"_id":"655b9009a44f2f3eae0e5cd5","slug":"adm-kept-waiting-army-officers-did-not-come-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-7111-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: इंतजार करते रहे एडीएम, नहीं आए सेना के अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: इंतजार करते रहे एडीएम, नहीं आए सेना के अधिकारी
Mon, 20 Nov 2023 10:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 20 Nov 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
आक्रोशित ग्रामीणों को समझाते एडीएम डॉ.बरनवाल। संवाद
पिथौरागढ़। सेना की ओर से आम जनता का सार्वजनिक मार्ग बंद करने के मामले का अब तक कोई हल नहीं निकलने से ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया है। प्रशासन की ओर से मामले का हल निकालने के लिए सेना अधिकारियों के साथ निरीक्षण के बाद निर्णय देने के मामले में सकारात्मक कार्रवाई कार्रवाई नहीं किए जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने अब आरपार की लड़ाई का एलान कर दिया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जल्द हल नहीं निकाला गया तो वह चक्का जाम करेंगे औ क्षेत्र के सभी रास्तों को बंद कर देंगे।
बताया गया है कि सेना ने भड़कटिया क्षेत्र के सेरा देवल मंदिर जाने वाली सड़क आम जनता के लिए बंद की है। पिछले दिनों ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए प्रशासन, सेना और जनप्रतिनिधियों की बैठक में 20 नवंबर को निरीक्षण करने की बात कही गई थी। सोमवार को जब एडीएम डॉ. शिव कुमार बरनवाल, एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ निरीक्षण के लिए भड़कटिया पहुंचे तो सड़क के गेट बंद थे। अधिकारी एक घंटे तक सेना के अधिकारियों के पहुंचने का इंतजार करते रहे लेकिन सेना का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
बाद में एडीएम और एसडीएम ने स्वयं मार्ग और मंदिर क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण कर लौटे प्रशासनिक अधिकारियों के सामने ग्रामीणों ने गहरी नाराजगी जताई। क्षेत्रवासियों ने कहा कि उनके पुश्तैनी रास्ते सेना ने बंद कर दिए हैं। उनका गांव और पौराणिक सेरा देवल मंदिर तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने कहा कि मार्ग बंद होने से स्कूली बच्चे पैदल जाने के लिए मजबूर हैं। बीमार को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस तक नहीं जा पा रही है। एडीएम और एसडीएम ने स्वयं मार्ग और मंदिर क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण कर लौटे प्रशासनिक अधिकारियों के सामने ग्रामीणों ने गहरी नाराजगी जताई। क्षेत्रवासियों ने कहा कि उनके पुश्तैनी रास्ते सेना ने बंद कर दिए हैं। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि उनके लिए मार्ग नहीं खोला गया तो जनता सड़कों पर उतरकर चक्काजाम कर देगी। इस दौरान अशोक भट्ट, योगेश जोशी, जगदीश ओली सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
कोट
सेना के अधिकारियों की मौजूदगी में निरीक्षण किया जाना था। एक घंटे की प्रतीक्षा के बाद भी सेना के कोई अधिकारी निरीक्षण के लिए मौके पर नहीं आया। उन्होंने स्वयं उस मार्ग और क्षेत्र का निरीक्षण किया। वहां पर ऐसा कुछ भी नहीं है जिस कारण आम जनता के लिए मार्ग बंद किया जाए। निरीक्षण की रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जा रही है। - डॉ. शिवकुमार बरनवाल, एडीएम पिथौरागढ़।