फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Adi Kailash Yatra will be monitored from DM office

Pithoragarh News: आदि कैलाश, ओम पर्वत और कैलाश मानसरोवर यात्रा की तैयारियां तेज गति से चल रहीं : डीएम

Mon, 28 Apr 2025 05:32 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 28 Apr 2025 05:32 PM IST
सार

आदि कैलाश, ओम पर्वत और कैलाश मानसरोवर यात्रा की तैयारियों को प्रशासन की ओर से तेज कर दी गई हैं। डीएम ने बीते रविवार को व्यास घाटी के विभिन्न स्थानों पर प्रशासन, बीआरओ, सेना, आईटीबीपी सहित स्थानीय ग्रामीणों के साथ बैठक की।

विज्ञापन
Adi Kailash Yatra will be monitored from DM office
आदि कैलाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रशासन की ओर से आदि कैलाश, ओम पर्वत और कैलाश मानसरोवर यात्रा की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। डीएम विनोद गोस्वामी ने बीते रविवार को व्यास घाटी के विभिन्न स्थानों पर प्रशासन, बीआरओ, सेना, आईटीबीपी सहित स्थानीय ग्रामीणों के साथ बैठक कर यात्रा की तैयारियों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि आदि कैलाश यात्रा की निगरानी डीएम कार्यालय से की जाएगी।

विज्ञापन

इसके बाद देर शाम को धारचूला लौटने पर डीएम ने केएमवीएन के सभागार में पत्रकारों से वार्ता की और बाद में स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर समस्याएं सुनीं। उन्होंने बताया कि होम स्टे से जुड़ी ग्राम सभा नपलच्यु, गुंजी, नाबी और कुटी में सीवर ट्रीटमेंट, पेयजल संबंधित छिटपुट परेशानियों को दूर करने के लिए कार्य किया जा रहा है। दो मई को पूजा-अर्चना के बाद शिव मंदिर के कपाट खोले जाएंगे। उनके साथ एसडीएम मंजीत सिंह, सीओ गोविंद बल्लभ जोशी, ईओ सौरभ त्रिपाठी, बीडीओ दीपक बिष्ट, दिनेश चलाल, जयेंद्र फिरमाल आदि थे।

विज्ञापन


30 जून से होगी मानसरोवर यात्रा
डीएम विनोद गोस्वामी ने बताया कि यात्रा के लिए सड़क ठीक है। विदेश मंत्रालय से निर्देश मिले हैं कि 30 जून से पांच दलों में कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू होगी। प्रत्येक दल में 50 यात्री शामिल रहेंगे। यात्री टनकपुर, पिथौरागढ़, धारचूला और गुंजी होते हुए नाभीढांग पड़ाव पहुंचेंगे। यात्रा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए सेना, एसएसबी और आईटीबीपी ने सहयोग का भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

धारचूला में होगा कचरे का निस्तारण
डीएम ने यात्रा शुरू होने से पूर्व नगर की यातायात व्यवस्था को सुचारु करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। आदि कैलाश और ओम पर्वत में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। कचरे को धारचूला लाकर उसका निस्तारण किया जाएगा। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र थापा ने टैक्सी स्टैंड बनाने, सीवर लाइन और नगर की सड़कों पर डामरीकरण की मांग भी उठाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed