फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Adi Kailash pilgrims took oath to save Himalaya

Pithoragarh News: आदि कैलाश यात्रियों ने ली हिमालय बचाओ की शपथ

Tue, 27 May 2025 10:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 27 May 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
Adi Kailash pilgrims took oath to save Himalaya
पिथौरागढ़ ​स्थित टीआरसी में धारचूला रवाना होने से पूर्व आदि कैलाश यात्री। स्रोत : केएमवीएन 
पिथौरागढ़। केएमवीएन की ओर से संचालित आदि कैलाश यात्रियों के चौथे दल का मंगलवार को पर्यटक आवास गृह में स्वागत किया गया। बाद में यात्री हर-हर महादेव के जयकारे के साथ धारचूला रवाना हुए। टीआरसी प्रबंधक दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में निगम कर्मचारियों ने यात्रियों को माला पहनाई और जूस पिलाया।
विज्ञापन

यात्रियों ने शहीद स्मारक स्थल पर एक-एक दीया शहीदों के नाम जलाया। हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाई गई। साथ ही यात्रियों को गुंजी में बन रहे यादों के जंगल में रोपण के लिए पौधे दिए गए। वहां पर्यटन विकास अधिकारी ललित मोहन तिवारी, गाइड चरणजीत बिष्ट, हंसी, पदम सिंह, हर सिंह, शेर सिंह, सौरभ खोलिया, महेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर आदि कैलाश के दर्शन कर लौटे तीसरे दल के यात्रियों का टीआरसी डीडीहाट में स्वागत किया गया। दोपहर के भोजन के बाद यात्री चौकोड़ी रवाना हुए। वहां वेदप्रकाश भट्ट, बलवंत सिंह, बबलू, गजेंद्र धामी, ललित कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed