{"_id":"6ad3bb09a9db95efad0abbeb","slug":"adi-kailash-parikrama-run-20-team-reaches-jyolingkang-and-conducts-an-assessment-pithoragarh-news-c-230-1-pth1022-148015-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदि कैलाश परिक्रमा रन 2.0 : ज्योलिंगकांग पहुंची टीम ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदि कैलाश परिक्रमा रन 2.0 : ज्योलिंगकांग पहुंची टीम ने लिया जायजा
Sat, 17 Oct 2026 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 17 Oct 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। आदि कैलाश परिक्रमा रन 2.0 की तैयारियों को परखने के लिए प्रशासन की टीम मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) डॉ. दीपक सैनी के नेतृत्व में 14,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित ज्योलिंगकांग पहुंची।
डीएम आशीष कुमार भटगांई के निर्देश पर टीम ने छियालेक, बुदी, गर्बयांग, नपलचु, गुंजी, नाबी, रोकांग और कुटी गांवों का दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने कुटी गांव के प्रधान नगेंद्र सिंह कुटियाल और स्थानीय ग्रामीणों से संवाद कर आयोजन में पूर्ण सहयोग की अपील की। साथ ही टीम ने प्रसिद्ध शिव-पार्वती मंदिर में दर्शन भी किए। इस टीम में एसडीएम आशीष जोशी और उपनिदेशक अतुल भंडारी भी शामिल रहे।
निरीक्षण के दौरान सेना, आईटीबीपी, केएमवीएन, पर्यटन विभाग के अधिकारी और ग्राम प्रधान मौजूद रहे। आदि कैलाश परिक्रमा रन का दूसरा चरण आगामी 24 अक्तूबर से शुरू होकर 26 अक्तूबर तक चलेगा जिसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
1300 प्रतिभागियों ने किया पंजीकरण
पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि परिक्रमा रन 2.0 के लिए अब तक 1300 धावकों ने पंजीकरण किया है जो इस वर्ष दोगुनी संख्या में हैं। आगामी परिक्रमा को लेकर व्यास घाटी के विभिन्न गांवों में इन दिनों काफी चहल-पहल है।
-- -- -- -- -
19 से 26 अक्तूबर तक ऑनलाइन परमिट बंद
एसडीएम आशीष जोशी ने बताया कि आगामी आदि कैलाश परिक्रमा 2.0 को देखते हुए 19 से 26 अक्तूबर तक बाहरी यात्रियों के लिए ऑनलाइन परमिट जारी नहीं होंगे। इस दौरान परिक्रमा करने वाले प्रतिभागियों और उनके सपोर्ट स्टाफ के लिए ऑफलाइन परमिट जारी किए जाएंगे।