{"_id":"6686eaa25b85a265fa0c7d68","slug":"accused-of-fraud-worth-crores-created-astro-talk-app-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-115109-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: करोड़ों के ठगी के आरोपी ने बनाया एस्ट्रो टाल्क एप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: करोड़ों के ठगी के आरोपी ने बनाया एस्ट्रो टाल्क एप
Fri, 05 Jul 2024 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 05 Jul 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले पिथौरागढ़ में शेयर मार्केट, गैस एजेंसी, बीमा, प्रापर्टी निवेश के नाम पर 200 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने वाला चंडाक निवासी प्रकाश जोशी इन दिनों एस्ट्रोटाल्क एप बनाकर लोगों की रुपये से जुड़ी समस्या का समाधान कर उनका भविष्य भी बता रहा है। उसकी भविष्य बताते हुए पोस्ट सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है। लोग उसे सोशल मीडिया में जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं। पुलिस ने ऐसे लोगों से ऐसे लोगों से सावधान रहने की अपील की है।
सीमांत जिले पिथौरागढ़ में कोविड के बाद पुलिस ने 200 करोड़ रुपये की ठगी के मामले का पर्दाफाश किया था। पुलिस ने ठगी के इस मामले में प्रकाश जोशी, धर्मेश जोशी, कमलेश सिंह, चंद्र प्रकाश पुनेठा, तनुजा जोशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। ठगी के इस मामले में पूर्व में गिरफ्तार होकर बेल पर छूट चुके प्रकाश जोशी इन दिनों एस्ट्रोटाल्क एप बनाकर लोगों का भविष्य बता रहा है। वह इन पोस्टों को सोशल मीडिया में भी प्रसारित कर रहे हैं। वह लोगों से कह रहे हैं एप के माध्यम से लोग उन्हें समस्या बता सकते हैं। किसी भी व्यक्ति की पहली चेट या बातचीत एप पर फ्री होगी। उनके सोशल मीडिया में भविष्य बताने का मामला इन दिनों चर्चाओं का विषय बना हुआ है। लोग एक दूसरे के फोन पर उस पोस्ट को दिखाकर ठहाके लगा रहे हैं। पुलिस ने लोगों से ऐसे लोगों से सावधान रहने की अपील की है।
एसपी पिथौरागढ़, रेखा यादव ने बताया कि आज कल एस्ट्रो टॉल्क एप बनाकर लोगों के साथ ठगी हो रही है। इस पूरे मामले का पता लगाया जाएगा। यदि किसी के साथ ठगी का मामला प्रकाश में आया तो कार्रवाई की जाएगी।