फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Accident in Vadda

वड्डा के तल्ला रियासी में सड़क धसने से कार दुर्घटनाग्रस्त, तीन घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Accident in Vadda
इसी स्थान से दुर्घटनाग्रस्त हुई कार। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। वड्डा के तल्ला रियासी में कैलाश आश्रम के पास सड़क धंसने के कारण एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। सभी को मामूली चोटें आई हैं। जिला अस्पताल में उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया है।
विज्ञापन

बुधवार रात करीब आठ बजे तल्ला रियासी से वड्डा की ओर आ रही कार यूूके 05सी 6606 सड़क धंसने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में वाहन में सवार कुसेरी निवासी कैलाश सिंह, सुवाकोट निवासी रानू इगराल और जाजरदेवल निवासी देवेंद्र सिंह घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम और 108 कर्मियों ने घायलों को रेस्क्यू कर निकालकर एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। वड्डा पुलिस चौकी प्रभारी कंचन पलड़िया ने बताया कि हादसे में घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद घर भेज दिया है। सभी की स्थिति सही बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed