{"_id":"60eb307d8ebc3e50aa685a9c","slug":"accident-in-dharchula-pithoragarh-news-hld4308341194","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीआरओ का टिप्पर खाई में गिरा झारखंड निवासी चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीआरओ का टिप्पर खाई में गिरा झारखंड निवासी चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। तवाघाट-लिपुलेख सड़क पर शनिवार शाम बीआरओ का एक टिप्पर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में झारखंड निवासी चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए।
शनिवार की शाम लगभग सात बजे छियालेक में बीआरओ का टिप्पर गहरी खाई में गिर गया। घटना की सूचना बुदि के सरपंच सुरेश सिंह ने बीआरओ और तहसील प्रशासन को दी।
दुर्घटना की सूचना के बाद आईटीबीपी, बीआरओ और स्थानीय लोगों ने घायलों को खाई से निकाला। चालक बजरंग बली राय पुत्र सुखपाल राय निवासी अमरपुर झारखंड की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि चार लोग बिष्णु, सुखपाल सिंह, ऋषि और महेश घायल हो गए।
सभी घायलों का प्राथमिक उपचार सेना के अस्पताल में किया गया। बाद में सभी को रेफर कर दिया गया। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मृतक का शव धारचूला लाया जा रहा है।
विज्ञापन
कुटी निवासी हरीश कुटियाल और अन्य लोगों ने चालक की मौत पर दुख जताते हुए बताया कि चालक व्यास घाटी में लंबे समय से वाहन चला रहा था।