फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Accident in Dharchula

धारचूला कार दुर्घटना में मृत महिला का काली नदी से शव बरामद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Accident in Dharchula
धारचूला (पिथौरागढ़)। धारचूला-पिथौरागढ़ रोड पर तपोवन के पास शुक्रवार को हुई कार दुर्घटना में मृत एक महिला का शव शनिवार को काली नदी से बरामद हुआ। दुर्घटना के मृतकों की संख्या अब दो हो गई है। दो लोग अभी लापता बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम तपोवन के पास एक अल्टो कार काली नदी में गिर गई थी। पुलिस और एसएसबी के जवानों ने मशक्कत के बाद कार से निंगालपानी निवासी जितेंद्र कुमार (30) पुत्र मदन राम का शव बरामद किया था। रात होने के कारण रेस्क्यू बंद कर दिया गया था। शनिवार सुबह फिर से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। इस दौरान नदी से एक महिला का शव बरामद किया गया। मृतका की पहचान पशुपति देवी (30) निवासी कालिका धारचूला के रूप में की गई। लोगों के अनुसार अल्टो कार में चार लोग सवार थे। पुलिस ने लापता दो लोगों की तलाश के लिए भी काफी प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस रविवार को भी नदी में खोजबीन जारी रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed