{"_id":"670ab0895579134bd50fecf5","slug":"access-to-china-border-will-be-easy-vehicles-run-on-four-new-motor-bridges-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-119008-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: चीन सीमा तक पहुंच होगी आसान, चार नए मोटर पुल पर दौड़े वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: चीन सीमा तक पहुंच होगी आसान, चार नए मोटर पुल पर दौड़े वाहन
Sat, 12 Oct 2024 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 12 Oct 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। अब चीन सीमा पर पहुंच आसान और सुगम होगी। चीन सीमा पर स्थित मिलम को जोड़ने के लिए सड़क पर तीन नए पुलों का शुभारंभ हुआ है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मेघालय से जौलजीबी-मुनस्यारी-मिलम सड़क पर नए मोटर पुलों का शुभारंभ कर इन्हें देश को समर्पित किया। मोटर पुलों पर वाहन दौड़ते ही बीआरओ के कर्मचारी और अधिकारी खुशी से झूम उठे।
शनिवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जौलजीबी-मुनस्यारी-मिलम सड़क पर गोसीगाड़ में बने 50 मीटर लंबे, चिमला के पास 60 मीटर, पैनागाड़ में 75 मीटर और सुरिंगघाट में 45 मीटर लंबे पुल का शुभारंभ किया। 40.55 करोड़ रुपये से इन पुलों का निर्माण किया गया है। नए पुल बनने से जोहार घाटी की 10 हजार से अधिक की आबादी को लाभ पहुंचने के साथ ही चीन सीमा तक पहुंच आसान होगी। बीआरओ के ओसी देवकी नंदन जोशी ने कहा कि नए पुलों का निर्माण देश के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इस दौरान नए पुलों पर वाहन दौड़ाए गए। वाहनों की सुरक्षित आवाजाही शुरू होने से बीआरओ के अधिकारी और कर्मचारी खुशी से झूम उठे। संवाद
माइग्रेशन गांवों के लोगों को पहुंचेगा लाभ
पिथौरागढ़। मुनस्यारी-मिलम सड़क 12 माइग्रेशन गांवों को जोड़ती है। शीतकाल में माइग्रेशन गांवों के लोग घाटी वाले इलाकों में लौटते हैं तो ग्रीष्मकाल में वापस माइग्रेशन गांवों में पहुंचते हैं। इस सड़क पर नया पुल बनने से इन गांवों के ग्रामीणों को भी सीधा लाभ पहुंचेगा।