फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Academy won six medals in State Shooting Competition

स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में एकेडमी ने छह पदक जीते

Mon, 28 Aug 2017 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Mon, 28 Aug 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
Academy won six medals in State Shooting Competition
स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में एकेडमी ने छह पदक जीते - फोटो : अमर उजाला

पिथौरागढ़। जसपाल राणा शूटिंग रेंज देहरादून में 17 से 24 अगस्त तक हुई 16वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में बुल्स आई शूटिंग एकेडमी चंडाक के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने दो स्वर्ण, दो रजत, दो कांस्य पदक जीत कर शूटिंग के क्षेत्र में पिथौरागढ़ का डंका बजाया। एकेडमी के तीन खिलाड़ियों का नॉर्थ जोन चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। शूटिंग में कई पदक दिला चुके एकेडमी के संचालक/कोच ने सरकार और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता पर सवाल उठाए हैं।  

विज्ञापन


शूटिंग कोच मनोज जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग महिला 50 मीटर स्पोर्ट्स राइफल में रांथी धारचूला निवासी गंगोत्री बोहरा ने स्वर्ण पदक जीता। सीनियर वर्ग ट्रैप शूटिंग में नितिन विश्वकर्मा (राज्य कर अधिकारी) ने स्वर्ण पदक जीता। कासनी निवासी ललित बिष्ट ने सीनियर वर्ग 50 मीटर स्पोर्ट्स राइफल में रजत, शिक्षा विभाग में कार्यरत जयप्रकाश आर्या ने सीनियर वर्ग 25 मीटर रेपिड फायर पिस्टल में रजत पदक जीता। लुंठ्यूड़ा निवासी राहुल महर, नगर निवासी गिरीश पाटनी ने 50 मीटर स्पोर्ट्स राइफल में कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन


जोशी ने बताया कि एकेडमी के नीरज जोशी, हरीश चंद्र, राहुल वल्दिया का चयन नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। दो साल में जिले को कई पदक दिलाने वाली शूटिंग एकेडमी को सरकारी मदद नहीं मिल सकी। कोच जोशी ने बयान में कहा कि प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को मदद नहीं मिल पा रही है। कई प्रयासों के बाद भी खिलाड़ियों को आर्थिक मदद नहीं मिल सकी। पिछले वर्ष एकेडमी की यशस्वी जोशी ने राज्य स्तरीय 10, 25 मीटर शूटिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण जीता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed