फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   About the dislocation of schools, jam on NH

स्कूलों की अव्यवस्था को लेकर एनएच पर जाम

Sun, 03 Sep 2017 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गणाईगंगोली
ब्यूरो/अमर उजाला, गणाईगंगोली Updated Sun, 03 Sep 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
About the dislocation of schools, jam on NH
स्कूलों में अनियमितता के खिलाफ अस्कोट-कर्णप्रयाग रोड पर खैरोली में जाम लगाते लोग - फोटो : अमर उजाला

राजकीय प्राथमिक पाठशाला ग्वाल और राजकीय हाइस्कूल ग्वाल में कथित अनियमितताओं को लेकर ग्वाल के लोगों ने रविवार सुबह अस्कोट-कर्णप्रयाग (बेड़ीनाग-हल्द्वानी) एनएच पर खैरोली के पास जाम लगा दिया। जाम में सैकड़ों वाहन फंस गए। पुलिस ने 40 मिनट बाद जबरन जाम हटवाया। साथ ही जाम लगाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया।

विज्ञापन


पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत ग्वाल के प्रधान जगत सिंह बोरा के नेतृत्व में लोगों का हुजूम रविवार सुबह 9.15 बजे खैरोली पुल पर बैठ गया। लोगों ने शिक्षा विभाग के खिलाफ जबर्दस्त नारेबाजी की। जाम लगाने वालों में महिलाओं की संख्या अधिक थी, इसमें बच्चे भी शामिल थे। इन लोगों का कहना था कि ग्वाल के स्कूलों में शिक्षक नियमित रूप से स्कूल नहीं आते हैं, इसका असर विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। ग्राम प्रधान का कहना था कि कई बार मामला शिक्षा विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों के सामने उठाया जा चुका है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। हाल में एक बार फिर यह मामला शिक्षाधिकारियों के साथ ही जिलाधिकारी के सामने उठाया गया था।
विज्ञापन


दो सितंबर तक अनियमितताओं की जांच और शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर तीन सितंबर को खैरोली में जाम लगाने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन शिक्षाधिकारियों के साथ ही प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया। लोगों को अपनी आवाज सरकार, प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए मजबूरन जाम लगाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, जाम के कारण व्यस्ततम सड़क पर दोनों ओर सैकड़ों वाहनों की कतार लग गई। सुबह 9.35 बजे बेड़ीनाग के थानाध्यक्ष बलवंत कांबोज दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों से जाम हटाने का अनुरोध किया, लेकिन लोग नहीं माने। थानाध्यक्ष ने 9.55 बजे बलपूर्वक जाम हटाया। थानाध्यक्ष कांबोज ने कहा कि ग्राम प्रधान के साथ ही 40 अज्ञात महिलाओं के खिलाफ शांति भंग और एनएच बाधित करने के मामले में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।


इस मामले शिक्षा विभाग के साथ ही प्रशासन की लापरवाही खुलकर सामने आ रही है। ग्राम प्रधान और ग्रामीण स्कूलों की अनियमितता का मामला लगातार उठा रहे हैं, लेकिन कोई पहल सरकारी अमले की ओर से सामने नहीं आई। परिणामस्वरूप रविवार को जाम देखने को मिला और लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed