फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   AAP will contest civic elections with strength: Kaler

मजबूती के साथ निकाय चुनाव लड़ेगी आप : कलेर

Thu, 09 May 2024 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 09 May 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
AAP will contest civic elections with strength: Kaler
पिथौरागढ़। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर बृहस्पतिवार को पिथौरागढ़ पहुंचे। यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान हुई बैठक में संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि पार्टी मजबूती के साथ निकाय चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन

बैठक के बाद पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि इस बार पिथौरागढ़ और डीडीहाट के लिए अलग-अलग इकाइयों का गठन किया जाएगा। 26 मई को पिथौरागढ़ और डीडीहाट की इकाई घोषित की जाएगी। आम आदमी पार्टी आगामी निकाय चुनाव मजबूती के साथ लड़ेगी। यहां संगठन मंत्री जीएस कोटल्या, प्रदेश सचिव कुलवंत सिंह, श्रीकांत खंडेलवाल, चंद्र प्रकाश अधिकारी, शमशेर महर, गोविंद सिंह बिष्ट, सुशील खत्री, चंद्र प्रकाश पुनेड़ा, नरेंद्र ग्वाल, महादेव भट्ट, राकेश वर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

................
नगर पालिका चुनाव में पूर्व सैनिक भी ठोकेंगे ताल

लोहाघाट (चंपावत)। नगर निकाय चुनाव में पूर्व सैनिक भी उम्मीदवार मैदान में उतारेंगे। पूर्व सैनिक लीग के जिलाध्यक्ष कैप्टन आरएस देव ने बताया कि नगर पालिका चुनाव के लिए पूर्व सैनिक लीग भी अध्यक्ष पद पर दावेदारी करेगा। उन्होंने कहा कि लोहाघाट नगर में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, वीरांगनाएं और उनके आश्रितों के परिवार रहते हैं। कहा कि पूर्व सैनिक निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ अपना मन जनता की सेवा करने के लिए बना रहे हैं। उन्होंने लोहाघाट नगर के सभी पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं और उनके आश्रितों से एकजुट होने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed