{"_id":"5d0677d58ebc3e6c6931c7e7","slug":"aandhee-ne-udaaya-paavar-grid-kee-kampanee-ka-tin-shed","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी ने उड़ाया पावर ग्रिड की कंपनी का टिन शेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी ने उड़ाया पावर ग्रिड की कंपनी का टिन शेड
Sun, 16 Jun 2019 10:39 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो/ अमर उजाला , अस्कोट (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/ अमर उजाला , अस्कोट (पिथौरागढ़)।
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Sun, 16 Jun 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
अस्कोट के बगड़ीहाट में आंधी से उड़ी पावर ग्रिड की कंपनी केपीटीएल के टिन शेड।
- फोटो : पिथौरागढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन पूर्व रात को आई तेज आंधी ने पावर ग्रिड कंपनी के केपीटीएल के टिन शेडों को ध्वस्त कर दिया। टिन शेडों के ध्वस्त होने से ठेकेदार को लाखों रुपये के नुकसान का अंदेशा है।
शुक्रवार रात को करीब नौ बजे क्षेत्र में तेज आंधी चली। इस आंधी ने पावर ग्रिड निर्माण के लिए कार्य कर रही कंपनी केपीटीएल के लिए बनाए जा रहे टिन शेडों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। करीब तीन हजार स्क्वायर मीटर में मशीन, जनरेटर, पोल आदि के रखरखाव के लिए बनाए जा रहे शेड तबाह हो गए। शनिवार को जब ठेकेदार दिवाकर पांगती मौके पर पहुंचे तो वहां का नजारा देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने केपीटीएल कंपनी के अधिकारियों के साथ ही अस्कोट पुलिस और राजस्व पुलिस को मामले की जानकारी दी।
सूचना पर पुलिस, पटवारी सूर्यप्रकाश पांडेय, शहबान अली मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। पटवारी पांडेय ने बताया कि नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट प्रशासन को भेजी जाएगी। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर अश्विनी कुमार ने बताया कि टिन शेड बनाने का कार्य उनकी देखरेख में हो रहा था। कार्य पूरा हो गया था। उन्होंने अंदेशा जताया है कि ठेकेदार को करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। ठेकेदार पांगती ने कंपनी से इंश्योरेंस दिलाने की मांग की है। प्रोजेक्ट मैनेजर ने हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया है।