फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   aaj khela jaega pratiyogita ka phainal

आज खेला जाएगा प्रतियोगिता का फाइनल

Sat, 15 Jun 2019 10:35 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , झूलाघाट (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/ अमर उजाला , झूलाघाट (पिथौरागढ़)। Published by: kamlesh kamlesh Updated Sat, 15 Jun 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
aaj khela jaega pratiyogita ka phainal
झूलाघाट में इंडो-नेपाल बैंडमिंटन प्रतियोगिता को तैयार खिलाड़ी। - फोटो : पिथौरागढ़

विज्ञापन
सीमांत कस्बे में इंडो-नेपाल बैडमिंटन प्रतियोगिता के पहले दिन पांच मैच खेले गए। प्रतियोगिता में नेपाल की चार टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। सेमीफाइनल और फाइनल रविवार को खेले जाएगे।

दोनों मित्र राष्ट्रों के बीच पहली बार हो रही प्रतियोगिता से खिलाड़ियों के बीच आपसी सद्भाव बढ़ेगा। साथ ही युवाओं के बीच संबंध भी मजबूत होंगे। प्रतियोगिता में पड़ोसी देश नेपाल की चार टीमें हिस्सा ले रही हैं। पहले दिन हुए मैचों में दशरथ और प्रकाश की जोड़ी ने भुवन व विकास को 15-7,16-18,14-6 से हराया।
विज्ञापन


दूसरे मैच में भारत के पुष्कर और मनोज ने सीधे सेट में नेपाल के महेश व कैलाश को 15-7,15-8 से पराजित किया। तीसरे मैच में मुकेश वर्मा और कमलेश की टीम ने महेश, कैलाश को परास्त किया। चौथे मैच में आनंद और कनौजिया ने दशरथ खड़ायत, प्रकाश की टीम को हराया। अंतिम मैच में कमलेश, मुकेश की जोड़ी ने पुष्कर चंद और मनोज को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि संजीव जोशी ने किया। आयोजन समिति के संयोजक ललित मोहन भट्ट ने बताया कि क्षेत्र के खेल प्रेमियों द्वारा पहली बार आपसी सद्भाव को बढ़ाने के लिए छोटे स्तर पर आयोजन किया गया है। भविष्य में खेल प्रतियोगिताएं बढ़े स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। मैच का आंखों देखा हाल हेमंत पंगरिया ने सुनाया। विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रकाश पंगरिया और ग्राम प्रधान सुरेंद्र आर्या रहे। प्रतियोगिता संपन्न कराने में हरीश रावत, सुरेंद्र चौहान, दिवाकर भट्ट, दिनेश भट्ट ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed