{"_id":"64a9a58b59289f4b4204bf46","slug":"aadikailash-yatra-in-kumaon-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-1602-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: सितंबर से आदि कैलाश यात्रा में फिर रौनक की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: सितंबर से आदि कैलाश यात्रा में फिर रौनक की उम्मीद
Sat, 08 Jul 2023 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 08 Jul 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मानसून के सीजन में उच्च हिमालयी क्षेत्र की यात्रा पर भी एक तरह से विराम लग गया है। केएमवीएन ने तो फिलहाल यात्रा रोकी है। अब निजी टूर आपरेटर के यात्री भी बहुत कम रह गए हैं। अभी तक पांच हजार से अधिक यात्री आदि कैलाश, ओम पर्वत के दर्शन कर चुके हैं।
केएमवीएन की ओर से इस वर्ष चार मई से आदि कैलाश की यात्रा शुरू की गई। लिपुलेख-तवाघाट सड़क चौड़ीकरण कार्य की वजह से यात्रियों को कई बार दिक्कतों का सामना करना पड़ा। निगम के साथ ही निजी टूर आपरेटर की भी यात्रा शुरू हो गई। अभी तक निगम के 20 दल के 223 यात्री आदि कैलाश यात्रा कर चुके हैं। वहीं निजी टूर आपरेटर के यात्रियों की संख्या अधिक रही। निगम की ओर से अब सितंबर से यात्रा शुरू की जाएगी। प्रशासन की ओर से अभी यात्रा पर कोई रोक नहीं है। मौसम और आए दिन पहाड़ी दरकने से बंद हो रही सड़क की वजह से आदि कैलाश और ओम पर्वत जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। निगम के यात्राधिकारी धन सिंह बिष्ट ने बताया कि वर्तमान में इक्का-दुक्का यात्री ही यात्रा पर जा रहे हैं।
उच्च हिमालय के होम स्टे कारोबारी खुश
पिथौरागढ़। व्यास घाटी में स्थित ओम पर्वत और आदि कैलाश तक सड़क पहुंचने के बाद इस बार वहां पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या पिछले वर्ष की अपेक्षा अधिक रही है। गुंजी में होम स्टे संचालक संजू गुंज्याल ने बताया कि अभी तक पांच हजार से अधिक यात्री दर्शन कर चुके हैं। पिछले वर्ष करीब तीन हजार यात्रियों ने यात्रा की थी। बताया कि गुंजी में चार, नाभी में छह, नपलच्यू में तीन और कुटी में तीन होम स्टे हैं। यात्रा से सभी संचालकों को आय भी अच्छी हुई। उन्होंने उम्मीद जताई कि सितंबर से यात्रा में फिर रौनक आएगी।