फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   A woman who went to cut grass died after a boulder fell on her.

Pithoragarh News: बोल्डर गिरने से घास काटने गई महिला की मौत

Sun, 16 Nov 2025 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 16 Nov 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
A woman who went to cut grass died after a boulder fell on her.
दीपा देवी। (फाइल फोटो)
धारचूला (पिथौरागढ़)। विकासखंड के गर्गुवा में पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है और परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, गर्गुवा निवासी दीपा देवी (35) पत्नी खीम सिंह रविवार सुबह मवेशियों के लिए घास काटने नजदीक के जंगल में गई थी। अचानक पहाड़ी से बोल्डर गिर गया जिसकी चपेट में आने से दीपा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्राम प्रधान चंचल सिंह और परिजनों घायल महिला को लेकर देर शाम संयुक्त चिकित्सालय धारचूला पहुंचे।
विज्ञापन

यहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों के मुताबिक, उसके सिर और शरीर पर गहरी चोटें आई थी। सूचना पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। दीपा देवी के दो छोटे बच्चे हैं। सुबह वह बच्चों को जल्दी घर लौटने की बात कह जंगल गई थी। उसे यह मालूम नहीं था कि बच्चों से यह उसकी आखिरी मुलाकात होगी। एक घटना ने दोनों बच्चों के सिर से मां का साया छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed