फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   A passenger of the 17th party left the journey at Dharchula

17 वें दल के एक यात्री ने धारचूला में यात्रा छोड़ी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 10:37 PM IST
विज्ञापन
A passenger of the 17th party left the journey at Dharchula
कैलाश मानसरोवर यात्रा के 17वें दल के एक यात्री ने स्वास्थ्य कारणों के चलते यात्रा बीच में छोड़ दी है। यह दल शनिवार को धारचूला से बूंदी पहुंच गया है।
विज्ञापन

कैलाश मानसरोवर यात्रा के 13वें दल के यात्री परिक्रमा पूरी कर बूंदी से धारचूला आ गए हैं। 14वें दल के यात्री कुग्गू में कैलाश के बाद मानस परिक्रमा कर रहे हैं। 15वां दल तकलाकोट से दारचिन पहुंच गया है। 16वें दल के 55 यात्री गुंजी से कालापानी पहुंच गए है।

यात्राधिकारी दीवान सिंह बिष्ट ने बताया कि 17वें दल के यात्री यूपी के गाजियाबाद निवासी निरोज कुमार (48) ने स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के चलते आगे की यात्रा में असमर्थता जताई। निरोज कुमार धारचूला से निजी वाहन से हल्द्वानी के लिए रवाना हो गए हैं। 16वें दल के एक यात्री ग्वालियर (मध्य प्रदेश) के मनोहर दुबे (57) की 14 अगस्त की रात गुंजी में मौत हो गई थी। यात्री के शव को शुक्रवार की रात जिला अस्पताल लाया गया। यहां रात नौ बजे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन शव लेकर ग्वालियर के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed