फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   A large crowd of army camps

आर्मी के शिविर में उमड़ी भारी भीड़

Sun, 22 Apr 2018 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग Updated Sun, 22 Apr 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
A large crowd of army camps
बेड़ीनाग में पूर्व सैनिकों के आश्रितों की समस्या सुनते मेजर जनरल - फोटो : अमर उजाला

डिग्री कॉलेज मैदान में 13 सिख रेजीमेंट के पूर्व सैनिक शिविर में पूर्व सैनिकों की भारी भीड़ उमड़ी। मुख्य अतिथि जनरल आफीसर कमांडिंग 6 माउंटेन डिवीजन मेजर जनरल कवींद्र सिंह (सेना मेडल) ने शिविर का उद्घाटन किया। कहा कि अपनी मातृभूमि में पूर्व सैनिकों के शिविर शामिल होने का मौका मिलने पर उन्हें गर्व की अनुभूति हो रही है। इस दौरान सिख रेजीमेंट के जवानों और हिमालयन इंटर कॉलेज की छात्राओं ने मनमोहक कार्यक्रम पेश किए। आर्मी जवानों का भांगड़ा और गतका (सिख मार्शल आर्ट) विशेष रूप से सराहा गया। मेजर जनरल कवींद्र सिंह का नागरिक अभिनंदन किया गया। रिटायर्ड सूबेदार मेजर डीएस धानिक ने अभिनंदन पत्र पढ़ा।

विज्ञापन


शिविर में पिथौरागढ़ एवं बागेश्वर जनपदों के पूर्व सैनिक, उनके परिजनों के साथ ही भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे। शिविर में पूर्व सैनिकों को कैंटीन सुविधा, मेडिकल सुविधा, पशु चिकित्सा के अलावा विवेकानंद पर्वतीय अनुसंधान एवं कृषि अनुसंधान केंद्र, कुमाऊं रेजीमेंट सेंटर, सीमा सुरक्षा बल के स्टाल लगाए गए थे। पूर्व सैनिकों को बैंकिंग सुविधा देने के साथ ही कैंटीन कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड भी बनाए गए। पूर्व सैनिकों के लिए भोजन की व्यवस्था भी थी। पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के लिए सरकार और सेना द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


शिविर में 13 सिख रेजीमेंट के ब्रिगेडियर अनिल कुमार कासिद (वीरता सेवा मेडल), कमांडिंग आफीसर कर्नल हर्ष मिश्रा, कर्नल श्रीवास्तव, कर्नल गुप्ता, कर्नल यासीन, मेजर सन्नी राठी, सूबेदार जनक सिंह, कैप्टन लक्ष्मण डांगी, रिटायर्ड सूबेदार मेजर डीएस धानिक, सूबेदार पुष्कर सिंह सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित किए
आर्मी शिविर में शामिल होने से पहले 6 माउंटेन डिवीजन के मेजर जनरल कवींद्र सिंह ने बेड़ीनाग के शहीद स्मारक पर स्थानीय शहीदों के नामों की नई पट्टिका का लोकार्पण किया। यह पट्टिका 6 माउंटेन डिवीजन, पूर्व सैनिक लीग और 203 इंजीनियर रेजीमेंट ने संयुक्त रूप से बनाई है। मेजर जनरल ने अमर शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित किया। पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने अभिनंदन पत्र पढ़ा।

उम्मीद से दोगुने हुए पंजीकरण
आर्मी शिविर में उम्मीद से अधिक लोगों की उपस्थिति रही। 6 माउंटेन डिवीजन के मेजर सन्नी राठी ने बताया कि शिविर में 2880 लोगों के पंजीकरण हुए, जो उम्मीद से दोगुने हैं। शिविर में 3 गौरव सेनानियों, 11 वीरनारियों, 8 वरिष्ठ सेनानियों, 4 दिव्यांग एवं 2 वीर सेनानियों को सम्मानित किया गया। मेजर राठी ने बताया कि आर्मी कैंटीन सोमवार को भी खुली रहेगी।

बेड़ीनाग में आर्मी कैंटीन खुलवाने की प्रक्रिया होगी शुरू
6 माउंटेन डिवीजन के मेजर जनरल कवींद्र सिंह ने शिविर मीडिया कक्ष में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पूर्व सैनिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए कई कार्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं। बेड़ीनाग में आर्मी कैंटीन खुलवाने की वह अपने स्तर से प्रक्रिया शुरू करेंगे, लेकिन बेहतर होगा कि पूर्व सैनिक अपने स्तर से कैंटीन चलाने का प्रयास करें। देश के कई हिस्सों में इस तरह से कैंटीनें चल रही हैं। स्मार्ट कार्ड के बंद होने के मामले में कहा कि यह कार्ड नई प्रक्रिया से बनाए जा रहे हैं।


जाड़ापानी के रहने वाले हैं मेजर जनरल सिंह
6 माउंटेन डिवीजन के मेजर जनरल कवींद्र सिंह यहां जाड़ापानी के रहने वाले हैं। इनकी प्रारंभिक शिक्षा गांव के प्राथमिक स्कूल से हुई है। इनके पिता कैप्टन नारायण सिंह भी सेना के अफसर थे। इसके अलावा तीन अन्य भाई भी आर्मी अफसर के रूप में देश की सेवा कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed