फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   A jam was imposed on the suspicion of murder, a case was registered against the wife

हत्या की आशंका जताकर लगाया जाम, पत्नी पर केस दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
A jam was imposed on the suspicion of murder, a case was registered against the wife
पिथौरागढ़ कोतवाली के पास शव को लेकर बैठे लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। नगर के एक निजी अस्पताल में संदिग्ध परिस्थिति में हुई युवक की मौत के मामले में युवक के परिजनों ने पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने शव को कोतवाली के बाहर सड़क पर रखकर घंटों जाम लगाया। पुलिस की ओर से मृतक की पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद जाम खोला गया।
विज्ञापन

नगर के प्राइवेट अस्पताल में नौकरी करने वाले जगतड़ निवासी सुमित सिंह (31) सोमवार सुबह संदिग्ध हालात में कमरे में मृत मिला था। मामले में मंगलवार को सुमित के परिजनों और ग्रामीणों ने शव के साथ कोतवाली गेट की सड़क पर दो घंटे से अधिक समय तक जाम लगाया। परिजनों ने सुमित की पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस क्षेत्राधिकारी आरएस रौतेला ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन

मामले में सुमित की मां मनोरमा की ओर से कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी गई। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बहू मनीषा (25) विवाह के बाद से ही उनके सुमित को परेशान करती थी। उसने घटना के एक दिन पूर्व महिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद गांव न जाकर सुमित के कमरे में रहने की जिद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि रात के समय पति की हत्या करने के बाद वह अस्पताल का गेट फांदकर चली गई। इसके बाद सुबह छह बजे अपने ताऊ के घर जाकर मारपीट करने की बात बताई, जबकि सुमित के शरीर पर घाव थे और वह संदिग्ध हालात में मृत पड़ा था। मामले में पुलिस ने मनीषा के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मुकदमा मामला दर्ज कर लिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद परिजनों ने सड़क से शव उठाया। हादसे के बाद सोमवार को मृतका की पत्नी मनीषा अपने मायके से आए लोगों के साथ बागेश्वर चली गई थी। इधर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज होने के बाद मृतका की पत्नी को हिरासत में लेने के लिए एक टीम बागेश्वर भेज दी है। सीओ ने बताया कि परिजनों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर सुमित की पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं।

कोतवाली रोड में जाम से घंटों तक ठप रहा यातायात
पिथौरागढ़। कोतवाली रोड में जाम के कारण नगर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई थी। नगरपालिका से लेकर अपटेक तिराहे तक वाहनों की कतार लग गई। इसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बाद में पुलिस ने दोनों ओर ट्रैफिक रोककर पूरा यातायात केमू स्टेशन-सिल्थाम होते हुए संचालित किया। लगभग ढाई घंटे बाद जाम खुलने के बाद यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed