{"_id":"117-73614","slug":"Pithoragarh-73614-117","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं से जिला कमेटी को कराएं अवगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं से जिला कमेटी को कराएं अवगत
Pithoragarh
Updated Fri, 07 Mar 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। राजकीय शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक में ब्लाक स्तर की समस्याओं से यथाशीघ्र जिला कार्यकारिणी को अवगत कराने को कहा गया। बैठक में संगठन से जुड़ी तमाम समस्याओं पर चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष भूपेंद्र भंडारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिलामंत्री प्रवीण रावल ने अनिवार्य स्थानांतरण नीति लागू होने, पदोन्नति सूची निर्गत होने, पितृत्व अवकाश को स्वीकृति मिलने को संगठन की जीत बताया। जिला उपाध्यक्ष आनंद रावत ने पदाधिकारियों से ब्लाक स्तर की समस्या को जिला कार्यकारिणी को अवगत कराने को कहा। ताकि समस्याओं का निराकरण जल्द किया जा सके। संरक्षक गणेश शर्मा ने कहा कि विभाग के प्रशासनिक पदों पर सामान्य जाति के शिक्षकों का कोटा निर्धारित करने की मांग पुरजोर तरीके से उठाई जाएगी। जिलाध्यक्ष भंडारी से समस्याओं के लिए हर संभव प्रयास का आश्वासन दिया। बैठक में सुरेश पांडे, किशोर पंत, भूपेंद्र भंडारी, मनोज वर्मा, धमेंद्र बोरा, विनोद टम्टा, गंगा पंत, सदानंद भट्ट, चेतना चौहान, सुनील कन्याल, राजेंद्र शाही, पुष्कर लाल, किशोर पाटनी, मोहन जोशी, नरेंद्र पंत, गोविंद भंडारी, हेमंत पुनेठा, गोविंद भट्ट, योगेश डिमरी आदि थे।
विज्ञापन