{"_id":"117-58261","slug":"Pithoragarh-58261-117","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से शुरू होगी मानसरोवर झील की परिक्रमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से शुरू होगी मानसरोवर झील की परिक्रमा
Pithoragarh
Updated Tue, 02 Jul 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट। कैलास मानसरोवर यात्रा के पहले दल ने कैलास पर्वत की परिक्रमा पूरी कर ली है। यह दल मंगलवार से मानसरोवर झील की परिक्रमा शुरू करेगा।
आईटीबीपी सातवीं वाहिनी के सेनानी केदार सिंह रावत ने बताया कि पहले दल के यात्री डोल्मा दर्रें से होते हुए 19 किलोमीटर का सफर तय कर जोंगजेबू नामक स्थान पर पहुंच गए हैं। दल को कैलास पर्वत की परिक्रमा करने में दो दिन का समय लगा। अत्यधिक ऊंचाई होने की वजह से यहां कुछ यात्रियों को सांस लेने में दिक्कत आ रही है। चीनी मेडिकल दल यात्रा दल के साथ बना हुआ है। पहले दल के जन संपर्क अधिकारी चंदन सिंह भंडारी ने बताया कि इस क्षेत्र का मौसम यात्रा को लेकर काफी सुखद बना हुआ है।