फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   जूनियर हाईस्कूल नैनीभनार में आग

जूनियर हाईस्कूल नैनीभनार में आग

Wed, 29 May 2013 05:30 AM IST
Pithoragarh
Pithoragarh Updated Wed, 29 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय से 22 किमी दूर राजकीय जूनियर हाईस्कूल नैनीभनार में भीषण अग्निकांड से स्कूल के तीन कमरे जलकर राख हो गए हैं। ग्राम वासियों की सजगता से स्कूल के रिकार्ड और फर्नीचर सुरक्षित बचा लिया गया। ग्राम प्रधान ने घटना की जानकारी जिलाधिकारी के साथ ही शिक्षाधिकारियों को दे दी है।
विज्ञापन

सोमवार की रात लगभग आठ बजे अचानक स्कूल भवन में आग लग गई। ग्राम प्रहरी परविंदर सिंह ने आग लगने की जानकारी गांव वालों को दी। सूचना मिलते ही गांव के लोगों का हुजूम स्कूल में पहुंच गया। शिक्षामित्र कुंडल चंद के नेतृत्व में ग्रामीणों ने स्कूल के दरवाजे तोड़कर स्कूल के दस्तावेज और फर्नीचर बाहर निकाला। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीण आग बुझाने में कामयाब हो पाए। आग बुझाने में ग्राम प्रहरी, शिक्षामित्र के साथ ही मुकेश चंद, मनोज सिंह, सुरेश सिंह, गणेश चंद, सरस्वती देवी, मंजू चंद, तारा देवी, बसंती देवी ने सहयोग दिया।
विज्ञापन

जिला पंचायत उपाध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा ने मंगलवार को आग से क्षतिग्रस्त स्कूल भवन का निरीक्षण किया। द्यूड़ी की ग्राम प्रधान गुड्डी देवी ने जिलाधिकारी नीरज खैरवाल के साथ ही मुख्य शिक्षाधिकारी और खंड शिक्षाधिकारी को हादसे की जानकारी देते हुए भवन की मरम्मत के लिए धन अवमुक्त कराने की मांग की है। कहा है कि भवन की मरम्मत नहीं हुई तो बच्चों की पढ़ाई बाधित हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed