फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   पिथौरागढ़ में कलम पर भारी पड़ा हाथ

पिथौरागढ़ में कलम पर भारी पड़ा हाथ

Wed, 01 May 2013 05:30 AM IST
Pithoragarh
Pithoragarh Updated Wed, 01 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पांच साल बाद एक बार फिर पिथौरागढ़ नगर पालिका पर कांग्रेस ने कब्जा किया। कांग्रेस के जगत सिंह खाती ने शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने 3288 वोटों के बड़े अंतर से भाजपा प्रत्याशी और निवर्तमान पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत को करारी शिकस्त दी। विजयी प्रत्याशी ने शुरू से अपने प्रतिद्वंद्वी पर बढ़त बना ली थी। रिटर्निंग अफसर नरेश दुर्गापाल ने विजेता जगत सिंह खाती को प्रमाणपत्र दिया।
विज्ञापन

नगर पालिका परिसर में सबसे पहले नौ डाक मत पत्रों की गिनती हुई। जिसमें चार भाजपा, तीन कांग्रेस और एक निर्दलीय शमशेर महर को पड़ा। करीब 2.30 बजे से अध्यक्ष पद के वोटों की गिनती शुरू हुई। कुल 33452 वोटों में से 19390 लोगों ने मतदान में हिस्सा लिया। कांग्रेस प्रत्याशी जगत सिंह खाती को 8847 और भाजपा के राजेंद्र सिंह रावत को 5619 वोट मिले। जगत सिंह खाती ने दोनों चरणों की गिनती में बढ़त बनाई। निर्दलीय शमशेर सिंह महर को 1681 और पूर्व चेयरमैन रहे निर्दलीय प्रत्याशी जगजीवन कन्याल को मात्र 1144 वोट मिल सके। इसके अलावा शेष पांच प्रत्याशी एक हजार का आकड़ा नहीं छू सके। बसपा के एडवोकेट कैलास पंत को 923, निर्दलीय सुबोध बिष्ट को 222, महेश कुमार को 116, वासुदेव टम्टा को 116 और इश्तियाक हुसैन को 45 वोट मिले। भाजपा उम्मीदवार राजेंद्र सिंह रावत को छोड़ शेष सभी पराजित प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है। 664 मत अवैध घोषित हुए।
विज्ञापन

वोटों की गिनती का काम सुबह आठ बजे से शुरू हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी सीएमएस बिष्ट, नोडल अधिकारी डा.राघव लंगर समेत चुनाव में लगे तमाम अधिकारी मौजूद थे। पुलिस क्षेत्राधिकारी एसके सिंह, कोतवाल जीपी बौठिंयाल के नेतृत्व में सुरक्षा के लिए तगड़ा पुलिस बंदोबस्त था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed