{"_id":"117-46594","slug":"Pithoragarh-46594-117","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी गृह मंत्री के बयान के विरोध में प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तानी गृह मंत्री के बयान के विरोध में प्रदर्शन
Pithoragarh
Updated Wed, 19 Dec 2012 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
झूलाघाट। जन चेतना मंच ने पाकिस्तान के गृह मंत्री रहमान मलिक द्वारा अयोध्या राम मंदिर पर दिए गए बयान की निंदा करते हुए प्रदर्शन किया। कहा कि पाकिस्तानी गृह मंत्री इतिहास की जानकारी के अभाव में इस प्रकार की बयानबाजी कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने राम मंदिर के ऊपर बनाई गई मस्जिद को गलत करार देते हुए गृह मंत्री से भारत की जनता से माफी मांगने की मांग की।
गौरतलब है कि पाकिस्तान के गृह मंत्री रहमान मलिक ने पिछले दिनों एक बयान में बाबरी मस्जिद गिराए जाने की घटना को आतंकवादी घटना करार दिया था। इसके विरोध में जन चेतना मंच के कार्यकर्ताओं ने झूलाघाट में एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि अयोध्या हिंदुओं के आराध्य श्री राम की जन्म स्थली है। मुसलमानों ने भारत में सत्ता हथियाने के बाद कई मंदिरों में तोड़ दिया और कईयों को जबरन मस्जिद में तब्दील कर दिया। उन्होंने कहा कि बाबरी मस्जिद को ढहाना एक क्रांतिकारी घटना है ना कि आतंकवादी।
नीरज जुकरिया ने कहा कि पाकिस्तान की हिंदू विरोधी नीतियों की वजह से पाकिस्तान में हिंदुओें की तादाद कम होती जा रही है। प्रदर्शन में सोहन जोशी, प्रवीन राणा, गोलू बिष्ट, राजेश भट्ट, राहुल भट्ट, विवेक चंद, नीरज आदि मौजूद थे।