{"_id":"5c82a9c1bdec2214154e9459","slug":"91552067009-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राफेल दस्तावेज लीक होने के मामले में पीएम का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राफेल दस्तावेज लीक होने के मामले में पीएम का पुतला फूंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। रक्षा मंत्रालय से राफेल विमान डील के गोपनीय दस्तावेज चोरी होने के मामले में युवक कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंककर विरोध जताया।
युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर के नेतृत्व में शहर के गांधीचौक में एकत्र कार्यकर्ताओं ने राफेल विमान डील को लेकर जबरदस्त नारेबाजी की। महर ने कहा कि बहुचर्चित राफेल डील के महत्वपूर्ण कागजात रक्षा मंत्रालय से गायब हो जाते हैं, सरकार उच्चतम न्यायालय में राफेल डील के कागजात चोरी होने की बात स्वीकार करती है। यदि सरकार इस मामले में गंभीर थी, तो रक्षा सौदे के कागजात चोरी होने की रिपोर्ट क्यों नहीं दर्ज कराई। कहा कि यह वही दस्तावेज हैं, जिनको सरकार दिखा नहीं रही थी। कहा कि राफेल डील में केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी तरह बेनकाब हो गए हैं।
यूथ कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष शुभम बिष्ट, जिला समन्वयक करन सिंह ने कहा कि कांग्रेस राफेल रक्षा सौदे में गड़बड़ी का मामला लंबे समय से उठा रही है, सौदे से संबंधित फाइल चोरी होने से सब साफ हो गया है। पुतला दहन में प्रकाश देवली, आनंद धामी, संतोष, पारस सिंह, अमित जोशी, नवीन ऐरी, पंकज सिंह, गजेंद्र सिंह, जितेंद्र भंडारी, नीरज जोशी, अभिषेक कोहली, ऋषभ कलपासी, करन लाबट, हरीश सामंत, नीरज, संदीप आदि मौजूद थे।