{"_id":"5b102f454f1c1b936e8b5bae","slug":"91527787333-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती से अस्कोट के लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती से अस्कोट के लोग परेशान
Updated Thu, 31 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्कोट (पिथौरागढ़)। लगातार हो रही बिजली कटौती से अस्कोट के लोग परेशान हो गए हैं। बृहस्पतिवार सुबह से शाम तक बिजली कटौती जारी रही। सुबह 9 बजे बिजली गुल हो गई थी, फिर 9.30 बजे आई। 10 बजे एक बार फिर बिजली कट गई। यह सिलसिला दोपहर दो बजे तक चलता रहा।
2.15 बजे एक बार फिर बिजली गुल हो गई। शाम 5.20 बजे बिजली बहाल हुई। बिजली न होने से लोगों को तमाम तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना था कि विभाग व्यवस्था में सुधार नहीं करता है तो आंदोलन किया जाएगा। उधर, ऊर्जा निगम के उपखंड अधिकारी गिरीश चंद्र पांडे ने बताया कि 33 केवी लाइन में पेड़ों की छंटाई का काम चल रहा है। इसके लिए बार-बार बिजली काटनी पड़ रही है।