फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   दुर्घटना संभावित स्थलों पर लगेंगे क्रश बैरियर

दुर्घटना संभावित स्थलों पर लगेंगे क्रश बैरियर

Wed, 16 May 2018 10:50 PM IST
Updated Wed, 16 May 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना संभावित स्थलों पर लगेंगे क्रश बैरियर
पिथौरागढ़। जिले की दुर्घटना संभावित सड़कों पर क्रश बैरियर लगाए जाएंगे। इससे दुर्घटनाओं मेें कमी आएगी और जोखिम से भी बचा जा सकेगा। प्रशासन ने जिले की सड़कों से संबंधित एजेंसियों को जल्द से जल्द संभावित स्थलों पर क्रश बैरियर लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में एसडीएम एसके पांडेय ने संबंधित विभागों को यह निर्देश जारी किए। इस दौरान सड़क की कार्यदायी संस्थाओं से दुर्घटना के बचाव के लिए सुरक्षात्मक कदम उठाने को कहा गया। एसडीएम ने बताया कि दुर्घटना संभावित सड़कों पर क्रश बैरियर के साथ ही चालकों को सचेत करते साइनएज भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने यातायात प्रबंधन के तहत पुलिस को सड़कों पर चेतावनी बोर्ड लगाने, नो पार्किंग जोन चिन्हित कर वाहनों पर अंकुश लगाने, नगर पालिका को तीन दिन के भीतर खराब सीसीटीवी सुधारने, वाहनों की गति की जांच के लिए परिवहन विभाग को स्पीड लेजर गन वाहन उपलब्ध कराने, तहसीलदार और ईओ को सड़कों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। तय हुआ कि हर तहसील दिवस पर पुलिस, प्रशासन और परिवहन विभाग की टीम सड़क पर संयुक्त निरीक्षण अभियान चलाएगी। इस दौरान प्रशिक्षु पीसीएस अभय कुमार सिंह, ईओ खीमानंद जोशी, टीएसआई दरबार सिंह मेहता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed