{"_id":"5ad3898b4f1c1b82028b4aba","slug":"91523812747-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्तूरबा के वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्तूरबा के वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम
Updated Sun, 15 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। मुख्य अतिथि विधायक मीना गंगोला ने विद्यालय के लिए विधायक निधि से 100 चारपाई देने के साथ ही विद्यालय में हैंडपंप लगाने की घोषणा की।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक प्रमुख गंगा बिष्ट ने विद्यालय के फर्नीचर के लिए 50,000 रुपये की धनराशि देने की घोषणा की। इस दौरान छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी लगाई। व्यापार मंडल, महाकाली न्यूज एजेंसी, दुर्गा दत्त मोहन चंद्र पंत की ओर से वार्षिकोत्सव में बेहतर प्रस्तुति देने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। दिल्ली, मध्यप्रदेश, केरल में सांस्कृतिक और खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली 21 बालिकाओं को प्रबंधन की ओर से सम्मानित किया गया।
स्कूल की वार्डन/प्रधानाध्यापिका रेणु शाह ने स्कूल की वार्षिक आख्या प्रस्तुत की। इस दौरान जिला बालिका शिक्षा समन्वयक विद्या प्रसाद पंत, खंड शिक्षाधिकारी केके पंत, पूर्व प्रमुख ललित पाठक, प्रेमजी अजीज फाउंडेशन के केसी जोशी, पूर्व प्रधानाचार्य चंद्रशेखर पाठक आदि मौजूद थे। संचालन छात्रा प्रिया नेगी, रेशमी बोरा, आशा मेहरा, केसी जोशी ने किया।