{"_id":"5ad234084f1c1b65098b47b2","slug":"91523725320-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ से ग्राम स्वराज अभियान का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ से ग्राम स्वराज अभियान का शुभारंभ
Updated Sat, 14 Apr 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि संविधान निर्माता डॉ.भीमराव आंबेडकर ने सामाजिक न्याय का रास्ता दिखाया। इस रास्ते पर चलकर आज हमारा देश और समाज विकासपथ पर अग्रसर हैं। उन्होंने डॉ.आंबेडकर की भावना के अनुरूप सामाजिक एकता और सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया।
शनिवार को सीएम ने आंबेडकर जयंती पर पिथौरागढ़ के लोनिवि परिसर से ग्राम स्वराज अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान गांवों में स्वराज के सपने को पूरा करने की दिशा में एक कदम है। सीएम ने अधिकारियों को समय-समय पर गांवों का दौरा करने और जनता की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करने के निर्देश दिए। इससे पहले सीएम ने डॉ.आंबेडकर के चित्र के समक्ष दीप जलाया और माल्यार्पण किया। इस बीच वित्त मंत्री ने मंगला माता और भोले महाराज को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर सीएम ने नंदा-गौरा कन्या धन योजना के छह लाभार्थियों को 50-50 हजार रुपये के चेक बांटे। इसके साथ ही उज्ज्वला योजना के तहत पांच लाभार्थियों को रसोई गैस कनेक्शन और चूल्हे दिए गए। सीएम ने सौभाग्य योजना के तहत 10 लाभार्थियों को बिजली के मुफ्त कनेक्शन दिए। एक लाभार्थी को जाति प्रमाण पत्र सौंपा गया।
विज्ञापन
स्कूलों में सेनेटरी योजना का शुभारंभ
पिथौरागढ़। जिले में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बालिका स्कूलों में सेनेटरी नेपकिन और इंसिनेरेटर लगाने की योजना का औपचारिक उद्घाटन हो गया है। शनिवार को सीएम ने लोनिवि परिसर में योजना का उद्घाटन किया। सीएम ने कहा कि योजना से बालिकाओं में स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ेगी। इस योजना के शुरुआती चरण में जिले के 15 बालिका इंटर कॉलेजों में सेनेटरी नेपकिन वैंडिंग मशीन और इंसिनेरेटर मशीन लगाई जा रही हैं। पिथौरागढ़ के गंगोत्री गर्ब्याल राजकीय इंटर कॉलेज से योजना की शुुुरुआत हो गई है।