{"_id":"5aaea04b4f1c1bae758b60d9","slug":"91521393739-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों के बेहतर पालन-पोषण का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों के बेहतर पालन-पोषण का संकल्प
Updated Sun, 18 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नवरात्र के पहले दिन सामाजिक चिंतक डॉ. तारा सिंह की पहल पर हुई गोष्ठी में बेटियों के बेहतर पालन-पोषण करने का संकल्प लिया गया। इस दौरान समाज में बेटियों की संख्या घटने पर चिंता जताई गई।
नगर के फारेस्ट कॉलोनी में बालिकाओं और महिलाओं की गोष्ठी में डॉ.सिंह ने कहा कि नवरात्र पर सभी को बेटियों के बेहतर पालन-पोषण का संकल्प लेना होगा, तभी कन्या पूजन सार्थक होगा। गोष्ठी में मौजूद तनुजा उप्रेती, सोनू आकोटी ने कहा कि उनकी दो बेटियां हैं।
बेटियों का उत्तम पालन, पोषण करने का प्रयत्न रहता है। एडवोकेट आशा मोहन, मेघा पंत, काजल बिष्ट, गीता जोशी, भावना धामी, पुष्पा सती, रिया खोलिया, शालिनी आदि ने बेटी के महत्व पर जागरूकता लाने की दरकार बताई।