{"_id":"5a09e0c64f1c1b6f548bcea1","slug":"91510596806-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत जमतड़ी में हुई खुली बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत जमतड़ी में हुई खुली बैठक
Updated Mon, 13 Nov 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अस्कोट (पिथौरागढ़)। ग्राम पंचायत जमतड़ी की खुली बैठक में वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, मनरेगा की जानकारी दी गई। प्रस्तावित योजनाओं पर चर्चा की गई। ग्राम पंचायत के 130 परिवारों में से आठ परिवारों का चिन्हीकरण शौचालय विहीन परिवारों में किया गया।
जमतड़ी के पंचायत घर में हुई खुली बैठक में ग्रामीणों को भूमि सुधार कार्यों, प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने 2013 से बन रही 68 लाख की छिनीगाड़-जमतड़ी पेयजल योजना पर सवाल उठाए। कहा कि पांच वर्षों बाद भी पेयजल योजना में सिर्फ पाइपलाइन बिछाने का ही कार्य किया गया है। बताया कि ग्रामीणों का शिष्टमंडल पेयजल योजना सुधारने के लिए शीघ्र ही डीएम से बात करेगा। बैठक में जमतड़ी के ग्राम प्रधान गोविंद भंडारी, वीडीओ नवीन तिवारी, वीपीडीओ शेर सिंह ऐरी, रोजगार सहायक महेश बसेड़ा, ग्रामीण तुलसी देवी, कलावती, मदन बिष्ट, हिम्मत सिंह, श्याम सिंह, नैन सिंह, गोदावरी, मंजू आदि थे।