{"_id":"59a99a284f1c1b10278b4bfb","slug":"91504287272-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौलजीबी का व्यापारी गोरी में बहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौलजीबी का व्यापारी गोरी में बहा
Updated Fri, 01 Sep 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौलजीबी/धारचूला (पिथौरागढ़)। जौलजीबी का एक व्यापारी गोरी नदी के प्रवाह की चपेट में आकर बह गया। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई पता नहीं लग पाया है।
बताया गया कि मूल रूप से दांतूखेड़ा निवासी नारायण सिंह दताल (50) पुत्र भवान सिंह दताल शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे गोरी के किनारे किसी काम के लिए गए थे। उसी दौरान नदी का प्रवाह अचानक बढ़ गया और वह नदी की चपेट में आ गए। उनको नदी में बहते हुए कुछ लोगों ने देख लिया। व्यापार संघ अध्यक्ष धीरेंद्र धर्मशक्तू ने घटना की जानकारी थाना प्रभारी बीबी आर्य और एसएसबी के जवानों को दी। पुलिस, एसएसबी और व्यापारियों ने नदी के किनारे काफी दूर तक उनकी खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चल पाया।
बताया गया कि नारायण सिंह दन, कालीन बनाकर बेचने का काम करते हैं। बता दें कि इन दिनों गोरी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है। इस कारण खोजबीन के काम में बाधा पहुंच रही है। व्यापारी के नदी में बहने की जानकारी जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय को भी दे दी गई है।