{"_id":"59a998294f1c1bee278b4b25","slug":"91504286761-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम
Updated Fri, 01 Sep 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। केंद्रीय विद्यालय के वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने भाव नृत्य, कत्थक, कुमाऊंनी नृत्य, नेपाली नृत्य और समूहगीतों की खूबसूरत प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
वार्षिकोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डा. जीत सिंह ज्याला, विशिष्ट अतिथि विद्यालय प्राचार्य कमला निखुर्पा और उप प्राचार्य बीसी जोशी ने दीप जलाकर किया। उप प्राचार्य भुवन चंद्र जोशी ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक अशोक कुमार ओझा को केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से दिए गए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
वार्षिकोत्सव पर गत वर्ष की शैक्षिक एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों को मुख्य अतिथि के हाथों सम्मानित किया गया। नेत्र पाल सिंह ने समारोह में आए अतिथियों का आभार जताया, जबकि संचालन मृदु त्रिपाठी और अजय कुमार ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पंकज कुमार, एनपी सिंह, कुसुमलता बिष्ट, उत्तम कुटियाल, ललित उपाध्याय, सुशील चंद्र, चंद्रावती मेहरा, दमयंती खड़ायत आदि ने सहयोग किया।