फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   लोग खुद हटाते हैं सड़क से मलबा

लोग खुद हटाते हैं सड़क से मलबा

Thu, 13 Jul 2017 11:03 PM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
लोग खुद हटाते हैं सड़क से मलबा
धारचूला (पिथौरागढ़)। तवाघाट से नारायणआश्रम जाने वाली सड़क पर सीमा सड़क संगठन के मजदूर सिर्फ कैलाश मानसरोवर यात्रियों के आते-जाते समय ही नजर आते हैं। यात्री दलों के रवाना होने के बाद मजदूर दूसरे इलाकों में भेज दिए जाते हैं। इस कारण इस सड़क पर मलबा हटाने के लिए लोगों को खुद ही मशक्कत करनी पड़ती है।
विज्ञापन


बुधवार को कैलाश मानसरोवर यात्रियों का आठवां दल सुबह नारायणआश्रम को रवाना हुआ। उस समय तक मजदूर मलबा हटाने के लिए जगह-जगह तैनात थे। यात्रियों के जाने के बाद मजदूर वहां से हट गए। बताया गया कि बारिश के दौरान इस सड़क पर शाम को भारी मलबा गिर गया और यातायात बाधित हो गया।
विज्ञापन


तवाघाट-नारायणआश्रम सड़क पर कंज्योति, छिरकिला, खेत और नारायणपुल के पास आए इस मलबे को लोगों को खुद ही हटाना पड़ा। लोगों ने आसपास के गांव के लोगों से संबल, बेलचा जैसे उपकरण मांगे और मलबा हटाने में जुट गए। करीब दो घंटे बाद शाम को पांच बजे मलबा हटने के बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई। मलबा हटाने में जुटे लक्ष्मण सिंह ने छिरकिला से फोन पर एसडीएम आरके पांडे को इस अव्यवस्था की जानकारी दी। कहा कि मौके पर किसी मजदूर का न होना गंभीर लापरवाही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्मण सिंह के साथ राजेंद्र सिंह, शेर सिंह, दीपक वर्मा, धीरेंद्र पतियाल आदि ने मलबा हटाने में सहयोग किया। एसडीएम पांडे ने कहा कि सभी निर्माण एजेंसियों को वर्षाकाल में तत्काल सड़क खोलने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने इस मामले में सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों से संपर्क साधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed