{"_id":"596506644f1c1b72268b4585","slug":"91499792996-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ कालेज में विद्यार्थियों के लिए ड्रेस कोड लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ कालेज में विद्यार्थियों के लिए ड्रेस कोड लागू
Updated Tue, 11 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नए शिक्षा सत्र से विद्यार्थियों को निर्धारित ड्रेस में ही आना होगा। मंगलवार को सभी विभाग प्रभारियों और छात्रसंघ पदाधिकारियों की बैठक में ड्रेस का निर्धारण कर दिया गया।
प्राचार्य डा. डीएस पांगती ने बताया कि छात्रों को सफेद कमीज और ग्रे रंग की पैंट में और छात्राओं को ग्रे रंग की कमीज, सफेद रंग के सलवार और सफेद रंग के दुपट्टे में कॉलेज आना होगा। सभी कक्षाओं और संकायों के लिए ड्रेस एक समान रहेगी। प्रवेश लेने के 15 दिन के भीतर निर्धारित ड्रेस में आना अनिवार्य होगा।
प्राचार्य ने बताया कि ड्रेस कोड को सख्ती से लागू किया जाएगा, जो विद्यार्थी निर्धारित ड्रेस में कॉलेज नहीं आएगा, उसे गेट से ही बाहर कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पंजीकरण 15 जुलाई तक होंगे और 17 जुलाई से मेरिट के आधार पर प्रवेश दिए जाएंगे। स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश की अंतिम तिथि 25 जुलाई रखी गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस बार एमए, एमएससी, एमकॉम प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश ऑनलाइन होंगे। सभी विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। प्राचार्य ने यह भी जानकारी दी कि शासन के निर्देश पर सत्र शुरू होते ही रोज सुबह 10 बजे ध्वजारोहण और राष्ट्रगान होगा और छुट्टी के समय अपरान्ह चार बजे राष्ट्रगीत होगा।