{"_id":"59610e184f1c1b0f4b8b465a","slug":"91499532824-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय लोक अदालत में 19 मामलों का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय लोक अदालत में 19 मामलों का निस्तारण
Updated Sat, 08 Jul 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिले के विभिन्न न्यायालयों में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह-समझौते के आधार पर 19 मामलों का निस्तारण किया गया और 13 लाख 44 हजार 702 रुपये की धनराशि का समायोजन हुआ। जिला जज राजेंद्र जोशी की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक कर्ज संबंधी प्री लिटिगेशन मामलों का निस्तारण करने के लिए चार पीठों का गठन किया गया था।
जिला जज राजेंद्र जोशी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कुलदीप शर्मा, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) अकरम अली, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) डीडीहाट रवि रंजन लोक अदालत पीठ के पीठासीन अधिकारी के रूप में रहे एवं पैनल लायर डिगरी बाफिला, आरपी जोशी, प्रदीप पाठक, कुंदन सिंह बिष्ट लोक अदालत पीठ के सदस्य के रूप में नामित किए गए थे। लोक अदालत के सफल आयोजन में न्यायिक अधिकारियों, जिला अधिवक्ता संस्था के अध्यक्ष मोहन चंद्र भट्ट, सचिव अजय बोहरा, आईपी पंत, आरसी कापड़ी, एससी सिंह सहित अन्य अधिवक्ताओं, बैंक अधिकारियों एवं न्यायालय के कर्मचारियों ने सहयोग दिया।