फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   मतदान के बाद निस्तारित सामग्री और कूड़े को साथ लाएंगी पोलिंग पार्टियां

मतदान के बाद निस्तारित सामग्री और कूड़े को साथ लाएंगी पोलिंग पार्टियां

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 09:23 PM IST
विज्ञापन
मतदान के बाद निस्तारित सामग्री और कूड़े को साथ लाएंगी पोलिंग पार्टियां
पिथौरागढ़। लोक सभा चुनावों में मतदान के बाद इस बार मतदेय स्थलों में कूड़ा नजर नहीं आएगा। इसके लिए प्रत्येक मतदान पार्टी को कूड़ा निस्तारण के लिए एक अलग बैग उपलब्ध कराया जा रहा है। पोलिंग पार्टियां निर्वाचन के दौरान मतदेय स्थल में निस्तारित सामग्री और कूड़े को वापस लाएंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.विजय कुमार जोगदंडे ने सभी सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं नोडल अधिकारी निर्वाचन व्यवस्था के साथ आयोजित बैठक में यह जानकारी दी।
विज्ञापन



पिथौरागढ़ में आयोजित बैठक में एआरओ स्तर पर द्वितीय रेंडमाइजेशन के बाद ईवीएम को विधानसभा स्तर पर स्ट्रांग रूम में रखे जाने, सीलिंग का कार्य तथा मतदान पार्टियों की रवानगी से पहले मतदान संबंधी समस्त सामग्री उपलब्ध कराई गई। रूट चार्ट के वाहनों की व्यवस्था एआरओ स्तर पर निर्मित निर्वाचन कंट्रोल रूम को प्रभावी बनाए रखते हुए सभी बूथों में संचार व्यवस्था बनाने पर भी चर्चा हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी निर्वाचन से जुड़े सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्वाचन को निष्पक्ष शांतिपूर्वक सम्पन्न करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने एआरओ और एसडीएम को चुनाव बहिष्कार की बात कर रहे ग्रामीणों से वार्ता कर उन्हें मतदान हेतु प्रेरित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने एआरओ से अपने क्षेत्र के सभी चिकित्सालयों और उनमें तैनात मेडिकल स्टाफ की सूची तैयार करने को कहा ताकि निर्वाचन के दौरान किसी मतदान कार्मिक का स्वास्थ्य खराब होने पर उपचार दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में नोडल अधिकारी आदर्श आचार संहिता सीडीओ वंदना ने आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित कराने को एआरओ को निर्देश दिए। बैठक में उपजिला निर्वाचन अधिकारी आरडी पालीवाल, एआरओ पिथौरागढ़ तुषार सैनी, डीडीहाट केएन गोस्वामी, धारचूला वरुण अग्रवाल, नोडल अधिकारी संचार अपर पुलिस अधीक्षक वीसी तिवारी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed