{"_id":"5c1685f6bdec2255431fa7fc","slug":"81544979958-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिकों की गौरवगाथा को किया सलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिकों की गौरवगाथा को किया सलाम
Updated Sun, 16 Dec 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट/नाचनी। विजय दिवस पर सैनिकों के अदम्य साहस, बलिदान और गौरवगाथा को याद किया गया।
डीडीहाट में तहसील चौराहे के पास आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों ने वर्ष 1971 की लड़ाई के शहीदों को याद किया। लड़ाई में भाग ले चुके सैनिक धन सिंह कफलिया ने युद्ध के दौरान के अपने अनुभव सुनाए। पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष विक्रम सिंह भाटिया ने कहा कि युद्ध में सैनिकों ने अदम्य साहस का परिचय दिया।
इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.देव सिंह डसीला को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान नंदन सिंह चुफाल, गोपाल पंवार, मदन सिंह, हयात सिंह, पुष्कर सिंह आदि थे।
उधर, राइंका तेजम में युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। शहीद सैनिकों की याद में बच्चों ने दीप जलाए और बाद में पौधरोपण किया। प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक ने कहा कि भारतीय फौज ने 13 दिनों के भीषण युद्ध में पाकिस्तानी फौज को परास्त किया। साथ ही पूर्वी पाकिस्तान को पाक के फौज के चंगुल से आजाद कराया। इस दौरान आयोजित देशभक्ति गीतों की प्रतियोगिता में सपना ने प्रथम, दिया ने द्वितीय और संजय कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।