{"_id":"5bfecddebdec2241ab338cc3","slug":"81543425502-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल-डीजल के लिए पंपों में लगी रही वाहनों की कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल-डीजल के लिए पंपों में लगी रही वाहनों की कतार
Updated Wed, 28 Nov 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिले में ईंधन की समस्या बनी हुई है। पेट्रोल-डीजल भराने के लिए पंपों में वाहनों की कतार लग रही है। इसके चलते कई बार जाम की स्थिति पैदा हो रही है। शाम के समय दो पंपों में डीजल समाप्त हो गया।
बुधवार को नगर के लगभग सभी पंपों में ईंधन उपलब्ध होने के बावजूद तेल भराने के लिए वाहनों की कतारें लगी रही। कई वाहन चालकों को अपनी बारी के लिए आधे घंटे तक इंतजार करना पड़ा। टनकपुर रोड के पंपों में बड़ी संख्या में पंप के बाहर वाहनों की कतार लगने से जाम की स्थिति पैदा हो गई।
पंपों में ईंधन लेने के लिए पहुंचने वाले वाहनों में दोपहिया वाहनों की सबसे अधिक संख्या रही। डीजल की अधिक मांग रहने से दो पंपों में शाम के समय डीजल समाप्ति का बोर्ड लग गया। इससे जीप, ट्रक सहित अन्य वाहन चालकों को लौटना पड़ा।