{"_id":"5a3a99ec4f1c1bce408be3f9","slug":"81513789932-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल किंग और पांगला इलेवन जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल किंग और पांगला इलेवन जीते
Updated Wed, 20 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। देव सिंह मैदान में टी-10 टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता का उद्घाटन नगरपालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती ने किया। उद्घाटन मुकाबला होटल किंग की टीम ने स्पार्टन इलेवन को हराकर जीता। दूसरे मैच में पांगला इलेवन ने सिल्थाम इलेवन को हराया।
टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले मैच में स्पार्टन इलेवन ने निर्धारित 10 ओवरों में 96 रन बनाए। टीम की ओर से तय्यब रजा ने 43 रन बनाए। कमलेश दानू ने तीन विकेट लिए। जवाब में होटल किंग की टीम ने एक विकेट शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की ओर से मनोज पांडेय ने सर्वाधिक 40 रन बनाए।
दूसरे मैच में सिल्थाम इलेवन ने 96 रन बनाए। जवाब में पांगला की टीम ने 6 ओवरों में 2 विकेट गवांकर मैच जीत लिया। टीम के दीपांशु ने 16 गेंदों में सर्वाधिक 67 रनों की धुआंधार पारी खेली। निर्णायक जीवन मेहता, रोहित रावत रहे। मैच का आंखों देखा हाल भवान बिष्ट ने सुनाया।