{"_id":"5a2d6af54f1c1b7a548c22e3","slug":"81512925941-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीख मांगने वाले बच्चों को स्कूल पहुंचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीख मांगने वाले बच्चों को स्कूल पहुंचाया
Updated Sun, 10 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी ने भीख मांगने और शनिदान मांगने वाले छह बच्चों को स्कूल भेजना शुरू कर दिया है। यूपी के बहराइच जिले से यहां काम की खोज में आए कई लोग अपने बच्चों को भी साथ लेकर पहुंचे हैं। इन बच्चों को स्कूल तो नहीं भेजा जाता इसलिए दिनभर उनको भीख मांगने और शनिवार को शनिदान मांगने के लिए घर-घर भेजने का काम कराया जाता है। शाम को बच्चे कुछ पैसे लेकर अपने माता-पिता के पास पहुंच जाते हैं।
सोसायटी की समन्वय करुणा खर्कवाल ने बताया कि पहले ऐसे बच्चों के माता-पिता को राजी किया गया। उनको बच्चों की शिक्षा का महत्व समझाया गया और इस उम्र में बच्चों को अनिवार्य रूप से स्कूल भेजने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि इस प्रयास में अब तक छह बच्चों को स्कूल भेजने में कामयाबी मिल चुकी है। अभी यह प्रयास जारी है। कोशिश की जाएगी कि ज्यादा से ज्यादा बच्चे स्कूल पहुंचें। इन बच्चों के लिए सोसायटी की संरक्षक धनेश्वरी देवी और पूजा ने नए कपड़ों की व्यवस्था की। उनके खानपान का भी इंतजाम किया गया है।
सोसायटी की समन्वयक करुणा खर्कवाल ने बताया कि बच्चे नई जिंदगी जीने लगे हैं। उनके पहनावे और बोलचाल में बदलाव आ गया है। सोसायटी के अध्यक्ष अजय चंद्र ओली ने बताया कि बच्चों को प्रवेश दिलाने के लिए ऐंचोली स्थित किड्जी स्कूल के प्रबंधक और प्रधानाचार्य को राजी किया गया। बच्चों की पढ़ाई पर आने वाला खर्च सोसायटी वहन कर रही है। उन्होंने बताया कि डीएम सी रविशंकर ने इस काम को शुरू करने की प्रेरणा दी और अपनी ओर से मदद का भरोसा दिलाया।