{"_id":"59c153134f1c1b1a688b5722","slug":"81505841939-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाकाली के किनारे मिले दो नर कंकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाकाली के किनारे मिले दो नर कंकाल
Updated Tue, 19 Sep 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। महाकाली के किनारे मंगलवार सुबह दो नर कंकाल मिले हैं। पुलिस ने दोनों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। आशंका जताई जा रही है कि यह कंकाल मांगती और मालपा हादसे में लापता लोगों के हो सकते हैं। दोनों कंकालों का मांस पूरी तरह समाप्त हो चुका है। इस कारण उनकी शिनाख्त कर पाना संभव नहीं है।
थाना प्रभारी तारा सिंह राणा ने बताया कि दोनों कंकालों को डीएनए टेस्ट के लिए भी भेजा जाएगा। मांगती और मालपा में 13 अगस्त की देर रात बादल फटने की घटना में कई लोग लापता हो गए थे। दोनों स्थानों पर लापता लोगों की खोजबीन के लिए 15 दिन तक अभियान चलाया गया, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। यह भी आशंका जताई जा रही थी कि कुछ लोग महाकाली में बह गए होंगे। महाकाली से एक साथ दो कंकाल मिलने पर यहां सनसनी फैल गई।