{"_id":"59a845ba4f1c1b49738b493e","slug":"81504200122-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता के लिए चयन
Updated Thu, 31 Aug 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। इसी महीने खुर्जा (बुलंदशहर) में हुई विद्या भारती की 30वीं क्षेत्रीय फुटबाल प्रतियोगिता में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करने पर विवेकानंद इंटर कॉलेज के 10 फुटबाल खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित छात्रों में विशाल सामंत, विजय भंडारी, जीवन गिरी, दीपक नेगी, मोहित धामी, पवन ठाकुनी, मनमोहन, कार्तिकेय, रितिक चंद, गौरव पंचपाल शामिल हैं।
प्रधानाचार्य चंदन तड़ागी ने बताया कि प्रशिक्षक सतीश चंद्र भट्ट के नेतृत्व में खुर्जा में विद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक जीता। प्रतियोगिता में टीम उपविजेता रही। कहा कि चयनित खिलाड़ी 15 सितंबर को कुरुक्षेत्र हरियाणा में होने वाली राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता में उत्तराखंड समेत पश्चिमी उत्तरप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्रबंधन समिति के व्यवस्थापक बीएस गोबाड़ी, अध्यक्ष धर्म सिंह रावत, आचार्य खुशाल सिंह नेगी, मनोज पंत, उमाकांत पंत, कौशलेश त्रिपाठी, पान सिंह खोलिया, भूपेंद्र जेठी आदि ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी।